गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर जिले से जोड़ने की मांग को लेकर व्यापारी एकता परिषद के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, संगठन के 7 पदाधिकारी 1 दिन की भूख हड़ताल पर बैठे, उनकी मुख्य मांग है कि एक्सप्रेसवे का विस्तार बिजनौर से हरिद्वार तक किया जाए, जिससे जिले का सर्वांगीण विकास हो सके, पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आगे भी अनशन और प्रदर्शन जारी रखेंगे, इसके बाद भी बात न बनने पर जिले के अन्य संगठनों के साथ लखनऊ कूच किया जाएगा। व्यापारी एकता परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस अनशन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी, जिलाध्यक्ष मानव शर्मा, जिला मंत्री हितेंद्र खरबंदा, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, नईम अहमद अंसारी और नगर अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद शामिल थे।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।