श्री शिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में विजयदशमी के पावन उत्सव पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने धर्मनिष्ठ न्याय संगत एवं लोकनिष्ठ कर्त्तव्यों की प्रेरणा समाज को दी है, इसलिए नरसेवा नारायण सेवा का भाव प्रत्येक मनुष्य के हदय में होना चाहिए, इस अवसर पर मौसम चौधरी और हल्दौर के ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह ने मंदिर के मुख्य गेट पर नारियल फोडकर, पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर भवन और दुकानों को शुभारंभ किया, उन्होंने ट्रस्ट द्वारा कराए निर्माण कार्यों और मंदिर में स्थापित देवी देवताओं व बाबा लंगोटिया महाराज जी की समाधि पर शीश झुकाया, मौसम चौधरी ने पाल समाज की भावनाओं को समझते हुये मंदिर के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के लिए आर्थिक सहयोग दिये जाने की बात कही, समारोह में उपस्थित सैकडों पाल समाज के पुरूष व महिलाओं ने एक स्वर में मौसम चौधरी को राजनैतिक रूप से पूर्ण सहयोग करने का वादा किया। हल्दौर ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम चौधरी की विशेषता है कि वह जो वादा करते है, उसे अवश्य पूर्ण करते है, दशहरा मिलन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी शिव सिंह धनगर और संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष रामगोपाल धनगर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अशोक कुमार, ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष अजय पाल, भाजपा की जिलामंत्री माया पाल, मंडल मंत्री दीपक पाल, अक्षय उर्फ हनी, समाजसेवी सीमांत चौधरी, युवराज पाल, महिपाल, जयवीर सिंह, एडवोकेट भुवनेश्वर सहित सर्वेश रानी, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।