बेटे की आशिकी में पिता की मौत

0
14

लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग प्रकरण के चलते लड़के के पिता की मौत। मामला पुलिस में पहुंचा।
दरअसल, आजकल लड़का लड़की के प्रेम प्रसंगों की घटनाएं आम होती जा रही है। इसी का ही एक उदाहरण है, चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केलनपुर निवासी एक लड़की का थाना शिवाला कला के ग्राम पहाड़पुर मलेशिया निवासी एक लड़के के साथ प्रेम संबंध हो गया। यह प्रेम संबंध 6, 7 माह पुराना बताया जा रहा है। प्रेम का भूत लड़की पर इतना सवार हो गया कि वह अपने घर वालों को बिना बताए पहाड़पुर मलेशिया निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। हालात को देखकर लड़के के पिता अरविंद ने लड़की के आने की सूचना लड़की के परिजनों को दे दी। लड़के के पिता अरविंद की सूचना पर लड़की पक्ष के लोग पहाड़पुर मलेशिया लड़के के घर पहुंचे तथा लड़के के पिता अरविंद से भिड़ गए। सारी गलती लड़के की बता कर मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें अरविंद घायल हो गया। अरविंद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया।