गठबंधन के साथ ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024 – जयंत चौधरी #jayntchaudhary

0
31

बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। निकाय चुनाव में कुछ जिलों में दोनों दल अलग अलग लड़ें, लेकिन लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ मजबूती से लड़ा जाएगा। समरसता अभियान के तहत अपने दो दिवसीय जनपद दौरे के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह नगर पालिका परिषद बिजनौर के पूर्व चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। जहाँ शमशाद अंसारी के समर्थकों ने जयन्त सिंह का जोरदार स्वागत किया। उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए चौधरी जयन्त सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव विधानसभा की तर्ज पर लड़ा जाएगा। गठबंधन मजबूत है और रहेगा। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। अगर गठबंधन में कॉंग्रेस भी शामिल हो जाती है, तो भाजपा को आसानी से हराया जा सकता है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी। लवकुश चौधरी। सुभाष काकरान। अलबेल सिंह। हरवीर सिंह। हाजी हसीन अहमद। रूबी राठी। काशिफ खान। नदीम शेख। दिलशाद पठान। आदि लोग शामिल रहें।