बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला संकट समूह की बैठक आयोजित की गई, बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक कारखाना सुरेंद्र बहादुर और भारत पैट्रोलियम प्रबंधक राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने 19 सितंबर को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने फायर प्रोटेक्शन अधिकारी को अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए, साथ ही डीएम ने सभी विभागों से आपातकालीन स्थिति में तैयारियों की जानकारी ली, दमकल विभाग से फायर स्टेशन और उपकरणों की स्थिति, चिकित्सा विभाग से एंबुलेंस और दवाइयों की उपलब्धता, पुलिस विभाग से कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की योजना पर चर्चा की, परिवहन विभाग को वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, आपदा प्रबंधन विभाग को राहत शिविर और पेयजल की व्यवस्था, तथा राजस्व विभाग को प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही कृषि विभाग को रासायनिक प्रभाव से मृदा की गुणवत्ता के आकलन और सुधार की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में भारत पैट्रोलियम के प्रबंधक ने केमिकल दुर्घटना से निपटने की आपातकालीन योजना का प्रस्तुतिकरण दिया, साथ ही मई 2025 में की गई मॉक ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।