बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के बायपास मार्ग पर वीके गार्डन के पास एक दुखद घटना हुई जिसमें एक तेज रफ्तार क्रेन ने सड़क किनारे चल रहे मां-बेटे को कुचल दिया, हादसे में अक्की उम्र 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां सरिता उम्र 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल सरिता को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। करीमपुर नंगली थाना मंडावर निवासी सरिता और उसका बेटा अक्की बिजनौर शहर से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी बाइक का ईंधन खत्म हो गया, इसके बाद वे पैदल चलने लगे तो इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। एएसपी गौतम राय ने बताया कि हादसे में बच्चे की मौत हो गई है और मां की स्थिति गंभीर है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।