बिजनौर थाना धामपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने 2 जुलाई को धामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, पीड़िता की मां नेे बताया कि आरोपी जुनैद ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र शकील उर्फ शराफत के रूप में हुई, जो ग्राम हबीबवाला का रहने वाला है। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में धामपुर थाने के उप-निरीक्षक श्यामपाल सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल मोनू कुमार और कांस्टेबल अमन कुमार की टीम शामिल थी। मामला धारा 69/352/351(3) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ब्युरो रिपोर्ट।