बिजनौर में तेंदुए ने 8 साल के बच्चे को बनाया अपना शिकार। घटना मंगलवार की शाम लगभग 7ः30 बजे की है जब राहुल का 8 साल का बेटा हर्ष घर के पास अपनी मां के साथ पानी भरने गाया था, मां नल से पानी भरने में व्यस्त थीं, और बच्चा उनके पास में ही था, इसी दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलकर आया और बच्चे को उठाकर ले गया, बच्चे का शोर सुनकर मां बच्चे को बचाने के लिये दौड़ी तो कुछ दूरी पर तेंदुए बच्चे को छोड़कर भाग गया, परिजन तत्काल बच्चों को समीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है, गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर जाम लगा दिया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और साथ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। बिजनौर जिले में अब तक गुलदार के हमले से 33 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन हमलों में कमी नहीं आ रही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।