
बिजनौर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चौम्पियनशिप-2025 में जनपद का नाम रोशन किया है, वैष्णवी शर्मा, श्रेया और आकृति सोरियान ने रोलर डर्बी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। डीएम जसजीत कौर ने 11 अगस्त को इन तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को 25 हजार रुपए की डाइट मनी दी गई, कुल 75 हजार रुपए की यह राशि खिलाड़ियों के खेल स्तर में और सुधार के लिए प्रदान की गई है। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जनपद की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्होंने कहा कि यह सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है।
बिजनौर से निरज कुमार की रिपार्ट।