मुरादाबाद में कपड़े के शोरूम में हुई चोरी के मामले में सोमवार को नौकर को करा गिरफ्तार, उसे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया है, पुलिस ने उसके पास से चोरी के 6.71 लाख रुपए करे बरामद, वह 10 साल से इस शोरूम में काम करता था, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है, घटना 10 अगस्त 2025 को बुध बाजार में हुई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी राजीव धमीजा का सोमनाथ धमीजा एंड संस के नाम से कपड़े का शोरूम है, ये शॉप बुद्ध बाजार के कुंवर काम्प्लेक्स में है, व्यापारी ने 10 अगस्त 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उनकी कपड़े की शॉप से अज्ञात व्यक्ति ने करीब पौने सात लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। अनिकेत ने पुलिस को बताया कि वह लाइन पार थाना मंझोला का रहने वाला है, 10 साल से राजीव धमीजा के कपड़े के शोरूम पर नौकरी करता है, उस पर 3 लाख का कर्ज था, इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने चोरी करने का प्लान बनाया, उसे लगा कि दुकान पर काफी कैश आता है, इसलिए वह दुकान से पैसे चोरी करेगा, किसी को उस पर शक भी नहीं होगा, वह अपना कर्ज भी चुकता कर देगा। कपड़ा व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी खंगाले और शक के आधार पर शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की, घटना के दिन क्या-क्या हुआ था, उस दिन कौन-कर्मचारी छुट्टी पर था और कौन जल्दी चला गया था, इसकी जानकारी ली, पता चला कि नौकर अनिकेत उस दिन जल्दी छुट्टी लेकर चला गया था, पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया उस दिन अच्छी सेल हुई थी, काफी कैश इकट्ठा हो गया था, ये बात उसे पता चल गई थी, उसने प्लानिंग करके पहले दुकान के कैमरे बंद कर दिए, इसके बाद दुकान के ऊपर छत पर जाने वाले गेट को खुला छोड़ दिया, इसके बाद दुकान से जल्दी छुट्टी का बहाना बनाकर वहीं मोहल्ले में बैठ गया, दुकान बंद होने के बाद मौका देखकर दुकान की छत से होते हुए जीने के रास्ते दुकान में चला गया दुकान के गल्ले से कैश चोरी किया और निकल गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अनिकेत चोरी की रकम को लेकर भागने की फिराक में था, पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल गई थी, उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था।
ब्युरो रिपोर्ट