बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के सिरौरा में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से क्षुब्ध होकर युवक ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करली। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरोरा में साजिद नामक युवक जल निगम की 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया, उसने खुदा के पास जाने की बात कह कर टंकी से छलांग लगा दी, परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साजिद गांव में ही खेती बाडी कर परिवार का पालन पोषण करता था। साजिद के चार भाई दिल्ली में रहते हैं। एक भाई गांव में ही रहता है, साजिद का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, युवती के परिजनो ने साजिद से उसका निकाह करने से इन्कार कर दिया, कुछ दिन पूर्व युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया, इस बात से क्षुब्ध होकर साजिद पानी की टंकी के ऊपर चढ गया। ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। मौके पर उसकी मां हुस्न बानो को भी बुला लिया, उन्होंने भी बेटे को नीचे उतर आने को कहा, लेकिन सभी के सामने साजिद ने ऊपर से छलांग लगा दी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।