उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति किरण पाल कश्यप ने बिजनौर में बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों को विगत पेराई सत्र 2024-25 के गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान न करने पर कडी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यदि 15 दिन के भीतर किसानों को उनके गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया जाता है, तो मिल के विरुद्ध आरसी की कार्यवाही शुरू की जाए। इस दौरान उन्होंने समिति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जनहित के कार्यों पर जन प्रतिनिधियों के पत्रों का समय पर जवाब देने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिले में मानव गुलदार संघर्ष को न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास किया जाए ताकि कोई जनहानि न हो, उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जन प्रतिनिधियों के पत्रों का 15 दिन के भीतर लिखित जवाब देने और की गई कार्यवाही से उन्हें अनिवार्य रूप से अवगत कराने को कहा, इस दौरान बिजनौर एवं अमरोहा के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।