धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला भज्जा में पति पत्नी के बीच रंजिश का मामला सामने आया है। गांव निवासी रवि पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह ने धामपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने भाई सचिन कुमार की पत्नी पर बीती 8 सितंबर की रात अपने पति को दूध में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है, पीडित रवि का कहना है कि सचिन व रूचि के बीच काफी समय से अनबन चली आ रही थी। इस विवाद को लेकर 19 अगस्त को थाना धामपुर में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया था, समझौते के बाद दोनों अपने घर में एक साथ रहने लगे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते रूचि ने दूध में जहर मिलाकर दे दिया। घटना के बाद परिजनों तुरंत सचिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रवि का आरोप है कि रूची के कारण उसके भाई की जान खतरे में है, उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, वहीं पत्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।