बिजनौर थाना नहटौर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे का है जब ग्राम नरगदी निवासी उस्मान और उसका ममेरा भाई अनस अपनी ससुराल ग्राम नन्हेड़ा से बाइक पर लौट रहे थे तभी नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई, टक्कर के बाद उस्मान की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई, और बाइक डीसीएम के नीचे दब गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को तुरंत सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को युवक को मृत घोषित कर दिया, युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट।