बिजनौर थना नजीबाबाद क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। जहां बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा तालाब में पलट गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और 3 लोगों को बचा लिया गया। दरासल घटना नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कैल्हेड़ी इलाके की है, खलील अहमद के यहां 13-14 अक्टूबर को दो बच्चों की शादी होनी थी, और उनके दामाद शादाब उम्र 35 वर्ष, हसीन और पत्नी मुमताज देहरादून से शादी का लाल कार्ड देकर लौट रहे थे, नजीबाबाद आकर तीनों ने कैल्हेड़ी जाने के लिए ई-रिक्शा ली, रात के समय अंधेरे में रिक्शा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, पीछे से आ रहे रिश्तेदारों ने हादसा देखा और मदद के लिए आवाज लगाई, शोर सोनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर मुमताज, हसीन और रिक्शा चालक को बचा लिया, लेकिन शादाब रिक्शा के नीचे दब गया था, काफी खोजबीन के बाद शदाब को निकाला गया, परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुहचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिये कहा तो मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहरम मच गया और शादी की खुशियां गम में बदल गई।
ब्युरो रिपोर्ट।