धामपुर शुगर मिल के बायो वेस्टेज प्लांट टैंक में 2 युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुगर मिल धामपुर के एच आर मैनेजर विजय गुप्ता द्वारा थाना धामपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई, सूचना पर मौके पर एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम स्मृति मिश्रा व क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक मुकेश पाल उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र कैलाश निवासी ग्राम सरकडा और मजदूर सलमान उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र महमूद निवासी ग्राम पल्ला वाला थाना धामपुर के रूप में हुई, बताया जा रहा है कि टैंकर धामपुर शुगर मिल के कैमिकल यूनिट से बायो कम्पोज लेकर वेस्टेज प्लांट में आया था, जहां टैंक में दोनों युवकों के शव मिले, मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शवों को शुगर मिल के गेट पर रख कर घण्टों तक हंगामा किया, फिलहाल शुगर मिल के पदाधिकारिओं और मृतकों परिजनों के बीच वार्ता की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण दोनो शवों को शुगर मिल के गेट पर रखे हुए थे।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।