बिजनौर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से पड रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, बारिश के कारण तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, तेज हवाओं और बारिश के चलते बिजनौर शहर, नजीबाबाद, शेरकोट, नहटौर, धामपुर, अफजलगढ और स्योहारा सहित पूरे जिले में कई सड़कों पर पानी भर गया, कई स्थानों पर पेड गिर गए और पेडों की टहनियां टूट गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। धामपुर नहटौर मार्ग पर भी एक लिप्टस का पेड गिर गया, इस घटना से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा। पुलिस ने जे सी बी की मदद से गिरे हुए पेड़ को रास्ते से हटा दिया है। जनपद में बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, इस बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, इस समय हुई वर्षा को रबी फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है, तो हवा से कई फसलो को नुकसान की आशंका है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।