धामपुर में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर धामपुर पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। गोष्ठी में पत्रकार संघ के संरक्षक नवीन अग्रवाल ने पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता का कार्य काफी संघर्षपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हो गया है। कार्यक्रम का संचालन केशव चौहान द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता अभिषेक गुप्ता ने की। गोष्ठी में सुमित शर्मा, अंकित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शरद राजवंशी, नीरज प्रजापति, हम्माद मुलतानी, साकिब शेख, नितिन अग्रवाल, मोहम्मद फैजान, अक्षय राजवंशी सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
धामपुर से शरद राजवंशी की रिपोर्ट।