धामपुर के प्रियंका मॉडर्न स्कूल के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले, वार्षिक उत्सव को लेकर राणा प्रियंकर सिंह ने प्रेस वार्ता की, उन्होंने बताया कि इस वर्ष समारोह की थीम वन अर्थ, वन फैमिली रखी गई है, कार्यक्रम को लेकर छात्रों और शिक्षकों में विशेष उत्साह है तथा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, राणा प्रियंकर सिंह ने कहा कि विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर जिस प्रकार भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसी तरह इस बार का उत्सव और भी ऐतिहासिक एवं भव्य होने की उम्मीद है, उन्होंने बताया कि अब तक 15,000 से अधिक निमंत्रण पत्र वितरित किए जा चुके हैं, और संख्या लगातार बढ रही है, कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, मुख्य अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप के 77वें वंशज डॉक्टर लक्ष्य राज सिंह मेवाड, मेजर जनरल अजीत सिंह गहलौत, तथा शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
धामपुर से शरद राजवंशी की रिपोर्ट।