धामपुर के ग्राम अकबरपुर देवमल स्थित एक स्कूल में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में नो दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया, कथा में अधिवक्ता शिवम कुमार अपने परिवार सहित शामिल हुए। कथा का शुभारंभ अधिवक्ता शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, श्रद्धालुओं ने करीब 4 घण्टे तक कथा सुनी, कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान एडवोकेट शिवम कुमार, भूदेव सिंह रवि, राहुल शर्मा, सुशील शर्मा, अंकित शर्मा, शौर्य, आरव सहित मंजु देवी पत्नी अधिवक्ता शिवम कुमार, गीता देवी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।