चांदपुर नगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सैकडो महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर देवी माता का आवाहन किया। दरअसल चांदपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाएं बायपास रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर पर एकत्र हुई, यही से सैकडो महिलाएं जिन्होंने लाल साडी पहनकर एवं चुनरी ओढकर तथा सिर पर कलश धारण किया था, कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सूर्या ने किया, कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर भजन, कीर्तन, एवं देवी मां के गुणगान करती रही। नगर में कई स्थानों पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया, कलश यात्रा देवी मंदिर से सरगम सिनेमा, सातों इमली, शिव मूर्ति, ढाली बाजार नेहरू चौक से होकर मोहल्ला सराय रफ़ी देवता मठ पर समाप्त हुई। कलश यात्रा के समापन के उपरांत सभी महिलाओं को प्रसाद वितरण किया गया, शोभा यात्रा में व्यवस्था बनाने में कमल कुमार, राजू डीलर, निपेन्द्र कुमार, तुषार गौतम, अमित कुमार, आकाश, रोहतास, धर्मपाल, प्रताप कुमार, जय प्रकाश, रोहित कुमार, बाबुराम, लेखराज, प्रदीप सैनी, रवि कुमार, बंटी कुमार, अभिषेक कुमार, आसाराम आदि रहे।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।