जलीलपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में टकराकर नहर में जा गिरा, हादसे में चालक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती।
जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी हरविंदर पुत्र वीर सिंह अपनी पिकअप वाहन को लेकर सुल्तानपुर से चांदपुर जा रहा था, जब वह चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग पर माहू गेट के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी वाहन अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में टकराकर नहर में जा गिरा, हादसे में चालक हरविंदर घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायल को उपचार के लिए चांदपुर अस्पताल पहुंचाया, सीतामठ पुलिस चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जलीलपुर से मौहम्मद शाहिद की रिपोर्ट।