नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को उड़ान सेवाओं की शुरुआत हो गई। लखनऊ से इंडिगो की पहली फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी, जिसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 20 महिलाओं समेत 170 किसान विशेष उड़ान से नोएडा से लखनऊ पहुंचे। वहां किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान एक किसान ने कहा, मैं हवाई चप्पल पहनकर हवाई जहाज में बैठा हूं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हो पाया है। किसान की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा पड़े और सभी किसानों से बातचीत की। किसानों ने एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।
ब्यूरो रिपोर्ट।