चांदपुर में योग दिवस की चल रही तैयारियां… एसडीएम रितु रानी ने योग कक्षा का किया शुभारंभ

0
99

21 जून को योग दिवस की तैयारियां चल रही है। योग दिवस से पूर्व चांदपुर तहसील के विशाल सभागार में उप जिलाधिकारी ने योग कक्षा का शुभारंभ किया।।
दरअसल 21 जून को संपूर्ण भारत में योग दिवस मनाया जाएगा। सरकारी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में चांदपुर तहसील के विशाल सभागार में नगर के दंत रोग विशेषज्ञ एवं योग शिक्षक डॉक्टर दीपक अरोड़ा ने योग करने का तरीका बताया। इस योग कक्षा में तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। योग शिक्षक डॉ दीपक अरोड़ा ने कहा कि योग के माध्यम से रोगों को दूर करने का संदेश योग दिवस के माध्यम से दिया जाएगा। गंभीर से गंभीर रोग योग के माध्यम से ठीक किए जा सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। उप जिलाधिकारी रितु रानी ने अभी तक से बात करते हुए बताया, कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। आज वातावरण दूषित हो चुका है, केमिकल युक्त सब्जी फल शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन सब से केवल योग ही लड़ाई लड़ सकता है, और व्यक्ति को स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राकृतिक देन है। इसको करने से हर व्यक्ति को लाभ होता है। करो योग रहो निरोग स्लोगन की सार्थकता योग करने से ही सिद्ध होगी।