अमरोहा के रहरा में एक युवती की घेर में नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
दरअसल रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि करीब 5 माह पहले घर के पास स्थित घेर में नहाते समय गांव के ही एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा से 30,000 रुपये भी ऐंठ लिए, इसके बावजूद आरोपी लगातार उत्पीडन करते रहे, आरोपी ने वीडियो कॉल पर कपडे उतरवाने का भी दबाव बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है, पूरी घटना अपने भाई को बताई और उसके भाई ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी गई, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट।