बिजनौर के जलालपुर काजी गांव के ग्रामीणों और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पर प्रदर्शन किया, उन्होंने सरकारी स्कूल और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग की साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब की दुकान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है, इस दौरान शराब खरीदने और पीने वालों की भीड़ लगी रहती है, इससे स्कूली बच्चों, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है, प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार शराब की दुकान स्कूल और धार्मिक स्थलों से दूर होनी चाहिए। प्रदर्शन में धीर सिंह, बलविंदर सिंह, कौर निशा, कमल, सरोज, लक्ष्मी, बिना, अनीता, जितेंद्र राणा समेत कई लोग शामिल थे। सभी ने जिला प्रशासन से महिलाओं और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शराब ठेके को हटाने की मांग की है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।