एनसीसी कैडेट द्वारा तिरंगे जागरूकता रैली का क्या आयोजन

    0
    283
    आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद स्योहारा और एमक्यू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट द्वारा तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गाे ,बाजारों महलों वालों से होती हुई वापिस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील और अधिशासी अधिकारी ऐपी पांडे लेफ्टिनेंट यूनुस चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी शहर वासियों से अपने -अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया। रैली में एनसीसी कैडेट्स और नगर पालिका स्टाफ देशभक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे।

    Leave a Reply