अमरोहा प्रशासन 21 सितंबर को पितृ अमावस्या के मद्देनजर अलर्ट हो गया है, इस अवसर पर बृजघाट और तिगरी गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है, प्रशासन को आसपास के जिलों से 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, इसी के चलते जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने स्वयं गंगा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बैरिकेडिंग, सुरक्षा बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट।