धामपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से प्रेरित होकर अब सार्वजनिक कार्यक्रमों और भ्रमण के दौरान निजी वाहनों के स्थान पर घोड़ा-तांगा का उपयोग शुरू किया गया है।

खाड़ी देशों में गहराते युद्ध संकट और वैश्विक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न ईंधन चुनौतियों को देखते हुए इसे एक व्यावहारिक और समयानुकूल कदम बताया जा रहा है। यह पहल न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि आम जनता के लिए किफायती और पारंपरिक परिवहन विकल्प के रूप में भी उभर रही है।

इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार राणा ने नागरिकों से अपील की कि वे देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत संबंधी अभियानों का अधिक से अधिक पालन करें।
धामपुर से शरद राजवंशी की रिपोर्ट।