बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में बैराज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।