बुधवार, अप्रैल 30, 2025
होम ब्लॉग पेज 66

चांदपुर निवासी नेहा शर्मा उ0प्र0 औद्योगिक विकास विभाग में बनी एसडीओ

चांदपुर निवासी नेहा शर्मा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग में एसडीओ बनी। घर पर खुशी का माहौल। बधाई देने वालों का लगा तांता ।
दरअसल चांदपुर नगर निवासी महेंद्र शर्मा के पुत्र अनूप शर्मा की पुत्री नेहा शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर नोएडा प्राधिकरण में एसडीओ के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नेहा शर्मा की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर एवं हाई स्कूल इंटर की शिक्षा वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर से हुई। नेहा शर्मा ने मुरादाबाद से पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में लग गई। नेहा शर्मा का एनबीसीसी व राजस्थान में जे ई के पद पर भी चयन हुआ, परंतु इस उपलब्धि से नेहा को आत्मिक प्रसन्नता नहीं हुई। वह लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर एसडीओ के पद पर जाना चाहती थी। नेहा शर्मा ने घर पर दिन रात मेहनत करके तथा यूट्यूब पर शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास किया तथा नोएडा प्राधिकरण में नेहा को एसडीओ के पद पर नियुक्ति भी मिल गई, नेहा के चयन होने से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। नेहा के रिश्तेदारों एवं मोहल्ले वासियों ने नेहा के लिए एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। सभी ने नेहा को बुके देकर सम्मान किया। जिसमें बृजेश कौशिक। राकेश शर्मा। जितेंद्र शर्मा। वैभव कौशिक। तरुण शर्मा। विपिन पांडे। कृष्ण वीर शर्मा। नीरज तिवारी। विपिन पान्डेय। गोलू पांडे। महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर के फैसल की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात को दिया अंजाम

शेरकोट के रहने वाले युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ईद की खरीदारी करने के दौरान आरोपियों ने उस पर हमला किया। युवक की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों ने सुपुर्दे खाक कर दिया।
दरअसल धामपुर तहसील के शेरकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईसराय के रहने वाले नफीस कुरैशी अपने पूरे परिवार के साथ, पिछले कई साल से दिल्ली के बटला हाउस में रहते हैं। नफीस की दो बेटियां हैं। एक बेटा फैसल अहमद था, जिसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 22 साल का फैसल कुरैशी दिल्ली में अपने मामा के बेटे की सैलून पर काम करता था। फैसल ईद की खरीदारी के लिए बाजार गया था। इस दौरान बाजार में उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी इस कदर बढ़ी की आरोपियों ने फैसल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे फैसल के शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच में जुटी हुई है। देर रात शव घर पहुंचने पर फैसल के षव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

अफज़लगढ़ में चोरियां नहीं ले रही रुकने का नाम

अफज़लगढ़ में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, मोहल्ला गोहर अली खान निवासी अजीम खान की पत्नी और बच्चे स्कूल की छुट्टियां होने के कारण अपने मामा के घर गए हुए थे, चोरों ने बंद पड़े मकान के आंगन के अंदर लगे लोहे के गेट का ताला तोड़कर, अंदर कमरे में घुसकर सैफ अलमारिया और बेड को आराम से खंगाला और सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जब अजीम खान की पत्नी व बच्चे लौटकर घर वापस आए तब उनके पैरों तले जमीन निकल गई। पिछले दिनों पहले भी भरी दोपहर में चोरों ने इसी मोहल्ले की एक घर से गैस सिलेंडर व बैटरा चोरी कर ले गए थे।

चांदपुर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी भीषण आग

चांदपुर नगर के रेलवे स्टेशन के निकट भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी भीषण आग। लाखों रुपए का नुकसान। लॉकर। स्ट्रांग रूम। केस सेक्शन रहे सुरक्षित।
दरअसल आधुनिक तकनीक के प्रयोग के बाद भी बैंकों में आग लगना चिंता का विषय है। चांदपुर नगर के रेलवे स्टेशन के निकट भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अचानक आग लग गई। स्टेट बैंक की बिल्डिंग से लोगो ने धुआं निकलता देखा तो आसपास के लोगों ने देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को बुलाया। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच दूसरी जगह शिफ्ट होनी है। शाखा प्रबंधक ने ज्यादा नुकसान होने की बात नहीं कही है। परंतु ताज्जुब इस बात का है कि आधुनिक तकनीक और सुरक्षा के चलते बैंक में आग क्यों लगी। पिछले वर्ष स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में भी आग लगने से हड़कंप मच गया था, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। इस वर्ष पुनः आग की घटना पब्लिक में चर्चा का विषय बनी हुई है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि स्ट्रांग रूम, लॉकर एवं केस सेक्शन सुरक्षित है। बैंक में काउंटर कंप्यूटर आदि जलकर राख हो गए हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में सोमवार को बताया जा सकेगा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। बैंक में क्या नुकसान हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है, तथा आग लगने का कारण भी खोजा जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि सोमवार को बैंक को सुचारू रूप से चलाने के लिए निरंतर प्रयास है।

चांदपुर में योग दिवस की चल रही तैयारियां… एसडीएम रितु रानी ने योग कक्षा का किया शुभारंभ

21 जून को योग दिवस की तैयारियां चल रही है। योग दिवस से पूर्व चांदपुर तहसील के विशाल सभागार में उप जिलाधिकारी ने योग कक्षा का शुभारंभ किया।।
दरअसल 21 जून को संपूर्ण भारत में योग दिवस मनाया जाएगा। सरकारी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में चांदपुर तहसील के विशाल सभागार में नगर के दंत रोग विशेषज्ञ एवं योग शिक्षक डॉक्टर दीपक अरोड़ा ने योग करने का तरीका बताया। इस योग कक्षा में तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। योग शिक्षक डॉ दीपक अरोड़ा ने कहा कि योग के माध्यम से रोगों को दूर करने का संदेश योग दिवस के माध्यम से दिया जाएगा। गंभीर से गंभीर रोग योग के माध्यम से ठीक किए जा सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। उप जिलाधिकारी रितु रानी ने अभी तक से बात करते हुए बताया, कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। आज वातावरण दूषित हो चुका है, केमिकल युक्त सब्जी फल शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन सब से केवल योग ही लड़ाई लड़ सकता है, और व्यक्ति को स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राकृतिक देन है। इसको करने से हर व्यक्ति को लाभ होता है। करो योग रहो निरोग स्लोगन की सार्थकता योग करने से ही सिद्ध होगी।

लाभार्थियों को भाजपा की उपलब्धियों से कराया अवगत

रेहड़ के कासमपुरगढ़ी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने लाभार्थियोंको बीजेपी की उपलब्धियों से अवगत कराया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक बढ़ापुर कुंवर सुशांत सिंह रहें।
दरअसल कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड स्थित परवेश मैरिज हाल में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, विधायक बढ़ापुर कु सुशांत सिंह ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। 26 मई 2014 में जब केंद्र में भाजपा सरकार बनी तब भ्रष्टाचार चरम पर था। अब कही कोई घोटाला नही है। आज बिना जाती। शिक्षा। चिकित्सा। बिजली। सड़के। पानी बराबर मिल रहा है। जबकि पूर्व की सरकारों में कुछ विशेष जातियों एवं क्षेत्र को महत्व दिया जाता था। सरकार ने निम्न आय वर्ग के लिए गैस सिलेंडर। आवास। शौचालय आदि उपलब्ध कराए है। राम मंदिर बना, कोरोना के लिए वैक्सीन निशुल्क दी गई। धारा 370 व तीन तलाक समाप्त किये गए। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि जबकि महिलाओ को समूहों के माध्यम से रोजगार दिया गया। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली। अरविंद गहलौत। हरजिंदर कौर। जयवीर पंचवाल। मलकीत सिंह सहित बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मुढाल में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार मुढाल में, भीषण गर्मी को देखते हुए, राहगीरो को ठंडे एवं मीठे पानी का शर्बत का छबील लगाया गया। और भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीरो की ठंडा शर्बत पिलाकर प्यास बुझाई। जलीलपुर क्षेत्र के गांव मुढाल में गुरूद्वारा में सिख संगत ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। सुखवेन्द्र सिंह ज्ञानी। सरदार परवेन्दर सिंह। सरदार प्रदुम सिंह। सरदार सोमपाल सिंह। सरदार गौरव सिंह आदि सेवादारो एवं सिख संगत के द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा की गई।

कांग्रेस नेताओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

स्योहारा कांग्रेस की स्थानीय इकाई द्वारा नगराध्यक्ष, खलीक चौधरी के नेतृव में पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा गया। इस मौके पर डॉ यज्ञ दत्त गोड़। संजीव भारद्वाज। आयान जावेद। एडवोकेट जफर। नोशाद प्रिंस आदि भी मौजूद रहे।

कोल्हू में बिजली की लाइन से निकलने वाली चिंगारी से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

अफज़लगढ़ क्षेत्र के गांव कादराबाद में एक कोल्हू पर बिजली की लाइन से निकलने वाली चिंगारी से लगी आग। आग लगने से कोल्हू स्वामी का लाखों का सामना जलकर राख हो गया।
वही सूचना पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास की किन्तु आग विकराल रुप ले चुकी थी। मोके पर पहुचीं पुलिस ने फायर विभाग को सूचना दी जिसपर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मोके पर पहुच कर आगपर काबू पाया। पीड़ित का पांच लाख से अधिक का नुकसान होने से वह सकते में है। सरकार से मुआवजे की मांग की है।

धामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत #dhampurnews

धामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा, नगीना मार्ग स्थित रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित। 21 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में शामिल स्वयंसेवकों के द्वारा। गणवेश में नगर में भव्य और अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारम्भ हुआ, जो नगीना चौराहा। पुराने धामपुर की चुंगी। पहाड़ी दरवाजा। खारी कुआं। भगत सिंह चौक। फल चौक। मेन मार्केट। मोबाइल मार्केट। सुभाष चंद्र बोस चौक से होकर पुनः नगीना चौराहा होते हुए विद्यालय में संपन्न हुआ। पथ संचलन में सबसे आगे गणवेश धारण किए हुए स्वयं सेवक हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहा थे। उनके पीछे पंक्तिबद्ध होकर कदमताल मिलाते हुए स्वयं सेवक चल रहे थे। पथ संचलन में विभिन्न वाद्ययंत्रो के साथ शामिल घोष आकर्षण का केंद्र रहा। पथ संचलन नगीना चौराहे पहंचने पर विधायक धामपुर अशोक कुमार राणा। प्रियंकर राणा। राघव शरण गोयल। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी नीरज प्रताप। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री, हरमीत कौर। सौरव जोषी आदि द्वारा पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी संस्थाएं रोटरी इंडस्ट्रियल क्लब। रोटरी क्लब रॉयल। गौरीशंकर मंदिर कमेटी। क्षत्रिय महासभा। रस्तोगी सभा। विश्व हिंदू परिषद। बजरंग दल। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी। सेवा भारती आदि कई संस्थाओं और नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कई स्थानों पर नागरिकों ने देशभक्ति के गीत से। संतो ने वैदिक मंत्रों से। शंख बजाकर। जय घोष करके स्वागत द्वार बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग अधिकारी शिवकुमार। वर्ग पालक प्रांत प्रचारक, अनिल कुमार। विभाग प्रचारक विनीत कौशल, वर्ग कार्यवाह, राजेंद्र सिंह। सर्व व्यवस्था प्रमुख, विपिन कुमार। विभाग संघचालक महेश पाल सिंह। नगर संचलन प्रमुख, पराग गुप्ता। अमित अग्रवाल। दीपक अग्रवाल। नितिन अग्रवाल सार्थक आदि भारी संख्या में कई स्वयं सेवक चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से धामपुर कोतवाल, अनुज तोमर। अपराध निरीक्षक, आता मोहम्मद। उप निरीक्षक, संदीप कुमार शर्मा। उप निरीक्षक, अजय कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।