रविवार, मई 4, 2025
होम ब्लॉग पेज 49

मालिक को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ा कुत्ता, गंवायी अपनी जान

रेहड़ में कुत्ते की वफादारी के तमाम किस्सों में हरकिशनपुर की एक कहानी और जुड़ गई। जहां कुत्ते ने गुलदार के चंगुल से अपने मालिक को छुड़ाते हुए अपनी जान गंवा दी। आबादी के नजदीक हुई इस घटना से गांववासी बुरी तरह भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की हैं।
दरअसल, रेहड़ थाना क्षेत्र के गाँव हरकिशनपुर निवासी भूदेव सिंह पुत्र नन्हे सिंह गाँव स्थित त्रिखूटीं मंदिर जा रहा था। इस दौरान भूदेव सिंह का जर्मन शेफर्ड प्रजाति का पालतू कुत्ता भी, भूदेव के आगे चल रहा था। अचानक मंदिर के निकट पहुचतें ही किसान महीपाल सिंह के खेत से निकलकर आयें, गुलदार ने भूदेव पर हमला कर दिया। भूदेव के चिल्लाने पर कुत्ता गुलदार से भिड़ गया, और अपने मालिक भूदेव को गुलदार के चंगुल से छुड़वा लिया। गुलदार को हमलावर होता देख भूदेव के शोर मचाने पर लाठी डंडे लेकर मौके पर आयें, ग्रामीणों की भीड़ को देखकर गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया। लेकिन गुलदार के हमले में गंभीर घायल कुत्ते ने दम तोड़ दिया। घायल भूदेव को भी परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान हुकुम सिंह। मदनपाल सिंह। धर्मेन्द्र सिंह। हेतराम सिंह। बनवारी सिंह आदि का कहना हैं, आबादी के पास अक्सर गुलदार देखा जा रहा हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मांग की हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचें, उपक्षेत्रीय वनाधिकारी सरोप सिंह रावत व सेक्शन इंचार्ज जगत सिंह राणा ने, शीघ्र पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने का आश्वासन देते हुए, सूर्यास्त के बाद गुलदार प्रभावित क्षेत्र में न जाने की सलाह दी हैं।

कांस्टेबल विकास ने नगरवासियों की मदद से जख्मी गाय का कराया उपचार, नगरवासियों ने की जमकर प्रशंसा

कोतवाली अफज़लगढ़़ में तैनात कांस्टेबल विकास बाबू ने, नगरवासियों की मदद से जख्मी घायल गाय का उपचार कराया। वहीं नगरवासियों ने पुलिस के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की।
दरअसल, देर रात एक घायल गाय काशीपुर जसपुर तिराहे के समीप पड़ी थी। उसके सींग में गहरा घाव था और घाव में कीड़े भी पड़ रहे थे। इसी दौरान कोतवाली अफज़लगढ़़ में तैनात हेड कांस्टेबल विकास बाबू की नजर, जैसे ही जसपुर तिराहे के नजदीक खड़ी भीड़ पर पड़ी तो, उन्होंने वहां पर खड़ी भीड़ में शामिल मौहल्ला बेगम सराय निवासी विनिता चौहान। फरमान अहमद। आमिर पठान। शुऐब अहमद। शेख अब्दुल बारी से जानकारी ली। नगरवासी फरमान अहमद। आमिर पठान। शुऐब अहमद आदि के साथ मिलकर, जख्मी गाय का उपचार कराने में जुट गए। पशु चिकित्सक से सलाह लेने के बाद दवाई मंगाकर गाय का उपचार किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल विकास बाबू, फरमान अहमद तथा शुऐब अहमद ने उसके सींग में हो रहे जख्म को साफ किया और कीड़े भी निकाले। उपचार के बाद गाय को छोड़ दिया गया। हेड कांस्टेबल विकास बाबू व फरमान अहमद के इस कार्य को देखकर काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। नगरवासियों ने कहा कि पुलिस का यह कार्य काफी सराहनीय है।

पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को पकड़ा, भेजा जेल

0

थाना शेरकोट की पुलिस ने एक अभियुक्त को एक देशी पोनिया, व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन के आदेश पर, अपराधियों पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे, अभियान के अंतर्गत जगह जगह पुलिस चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में थाना हाजा पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियुक्त की निशानदेही से अभियुक्त के घर से दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। उप निरीक्षक, अमित कुमार थाना शेरकोट। कांस्टेबल, राजकुमार थाना शेरकोट। कॉन्स्टेबल, सुधीर कुमार थाना शेरकोट पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

फाल्ट ठीक करने गए दो लाइनमैन गुलदार देख खंभे पर चढ़े

बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में खेतों में, हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने जा रहे दो लाइनमैनों को, खेत में गुलदार दिखने से हड़कम्प मच गया। दोनों लाइनमैन हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े, और शोर मचा दिया। दोनों लाइनमैन के खंभे पर चढ़े होने की वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। जहां गांव शादीपुर में विद्युत लाइन में आए, फाल्ट को ठीक करने गए। दो लाइनमैन खंभे पर चढ़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को भगाया। करीब 50 मिनट बाद दोनों लाइनमैन नीचे उतरे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादीपुर क्षेत्र का यह पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है। गांव शादीपुर के पास विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया था। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन पिंटू, कुमार और रिंकू सिंह विद्युत लाइन का फाल्ट तलाश करते खेतों में घूम रहे थे। शादीपुर निवासी सोमपाल सिंह के खेत में उन्हें गुलदार नजर आया। गुलदार को देखकर दोनों लाइनमैन पास में ही, खड़े खंभे पर चढ़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों में मौजूद किसानों के साथ ही, अन्य ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। इस दौरान गुलदार खंभे के आसपास चक्कर लगाता रहा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। तब कहीं जाकर लगभग 50 मिनट बाद दोनों लाइनमैन खंभे से नीचे उतरे।

ब्लाक प्रमुख मेरी माटी मेरे देश अभियान के अंतर्गत की गई बैठक

0

विकास खण्ड अल्हैपुर धामपुर में ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान की अध्यक्षता में, मेरी माटी मेरा देश, अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की गई। बैठक में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत दिनांक 9 अगस्त 2023 को शिलाफलकम् का लोकार्पण। अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रह एवं स्कूलों में माटी गीत का गायन, व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा प्रार्थना सभा का आयोजन। दिनांक 10 अगस्त 2023 को स्कूलों में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान। दिनांक 11 अगस्त 2023 को पौधा वितरण, ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी, मिट्टी के दीये कलश की व्यवस्था, दिनांक 12 अगस्त 2023 को मेरी माटी मेरा देश मिनी मैराथन, शहीद स्मारकों की धरोहर विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता। दिनांक 13 अगस्त 2023 को आँगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु मध्यान्ह विषेश भोजन की व्यवस्था, राष्ट्रभक्तिपूर्ण सास्कृतिक प्रस्तुतियाँ। दिनाकं 14 अगस्त 2023 को अमृत सरोवरों पर प्रभात फेरीयों का आयोजन, विशेष स्वच्छता अभियान, तथा दिनांक 15 अगस्त 2023 को समस्त 97 ग्राम पंचायतों में माटी कलश तैयार करना, झण्डरोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान, सेल्फी अपलोड करने को लेकर ब्लॉक प्रमुख द्वारा विस्तार से बताया गया। बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, नीरज प्रताप सिंह। खण्ड विकास अधिकारी, त्रिलोक चन्द। एडीओ पंचायत नसीम अहमद। ग्राम पंचायत सचिव, नीरज कुमार। हिमांशु चौहान। विरेन्द्र कुमार। सहदेव। मोहित। योगराज सिंह। दिव्यांशु। कृपाल सिंह। मनोज कुमार आदि तथा तकनीकी सहायक पंकज शर्मा। हितेश कुमार। मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

गुलदार पकड़ने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जनपद बिजनौर में आदमखोर गुलदारो के हमले से अब तक, 13 किसानों की मौतें हो चुकी हैं। साथ ही किसान संगठनों द्वारा भी जिला प्रशासन, व वन विभाग से आदमखोर गुलदारो से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की जा रही है। उसी कड़ी में बिजनौर के विपक्षी राजनीतिक दलों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर, आदमखोर गुलदारों से जनपद को मुक्त कराए जाने की मांग की, और मांग पूरी नहीं होने पर जिला स्तर पर, एक बड़े आंदोलन की भी चेतावनी विपक्षी दलों के पदाधिकारीयों द्वारा दी गई। बता दें की जनपद में आदमखोर गुलदारों की दहशत में ग्रामीण जीने को मजबूर है। लगातार गुलदार हमला कर लोगों को अपना निवाला बना रहे हैं। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं, जिससे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बाईट-नागेंद्र पावर, जिला अध्यक्ष, रालोद।

सैकड़ों भाजपाइयों ने भड़काऊ टिप्पणी पर थाना चांदपुर में किया जोरदार प्रदर्शन

0

चांदपुर में भाजपा नेता कपिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने, ग्राम प्रधान बीबीपुरा की भड़काऊ टिप्पणी पर, थाना चांदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। थाना अध्यक्ष के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। आरोपी ग्राम प्रधान पर हुआ मुकदमा दर्ज।
दरअसल, भाजपा नेताओं का कहना है कि ग्राम प्रधान फिरोज आलम उर्फ बबलू हिंदू भावनाओं के विरुद्ध कार्य कर रहा है। जिस स्थान पर मेला लगता आया है। परंपरागत उसी स्थान पर मेला लगवाने के लिए, प्रधान हठधर्मिता करते हुए मना कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह से मिले, तथा आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। ब्लाक प्रमुख पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी ने कहा, कि जाहर दीवान एवं छड़ी का मेला हिंदू आस्था का प्रतीक है। इसमें दर्जनों गांव के लोग प्रसाद चढ़ाते हैं तथा मन्नत मांगते हैं। इस मेले को एक ही स्थान पर लगाया जाता है। स्थान परिवर्तन नहीं किया जाता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ग्राम बाष्टा में लगने वाला मेला परंपरागत है। किसी भी दशा में स्थान परिवर्तन नहीं किया जाएगा। नई परंपरा को जन्म नहीं लिया जाएगा। उधर मौके की नजाकत को देखते हुए थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने, आरोपी ग्राम प्रधान फिरोज आलम उर्फ बबलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी। कपिल गोयल। मनजीत चौधरी। चंचल ढाका। पवन कुमार आजाद त्यागी। राकेश सभासद। गौरव लांबा। विधानसभा संयोजक, विकसित चौधरी। मंडल अध्यक्ष, विशेष चौधरी। दिनेश चौधरी। मनोज गुर्जर। आजाद त्यागी। सुनील जाटव। सौरभ तोमर। प्रशांत शर्मा। दिग्विजय सिंह। राजीव सिंह। विनीत लंबा। वीरेंद्र राजपूत। गौरव चौहान। अमित अग्रवाल सोनू। सुमित नारायण अग्रवाल अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल आदि उपस्थित रहे।
बाइट भाजपा नेता कपिल चौधरी।

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, पांच कांवड़ियां घायल

अफज़लगढ़ में हरिद्वार कांवड़ लेने निकलें बरेली के कांवड़ियों से, भरी ट्रैक्टर ट्राली की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद शिवभक्तों में चीख पुकार मच गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में एक कांवड़ी ने मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने कांवड़ियों को 10 हजार की धन राशि सहित एक वाहन उपलब्ध कराकर, मानवता की मिसाल पेश की।
दरअसल, बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव, मसमासी से करीब 24 कांवड़िये ट्रैक्टर ट्राली से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। धामपुर रोड स्थित शुगर मिल अफज़लगढ़ के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्राली की विपरीत दिशा से आ रहे, ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया, और ट्रक भी गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कांवड़ गांव मसमासी थाना शीशगढ़ जनपद बरेली सहित पांच लोग घायल हो गए। जबकि कुछ मामूली रूप से घायल हुए। सूचना पर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन, व एसएसआई आशीष कुमार तोमर ने घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। चन्द्रपाल सिंह, विरेन्द्रपाल व रूपेन्द्र सिंह की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह व एसएसआई आशीष कुमार तोमर ने पुलिस टीम की मदद से, कांवड़ियों को शुगर मिल अफज़लगढ़ में विश्राम कराकर जलपान की व्यवस्था कराई। कांवड़ियों को 10,000 रुपये देकर वाहन हरिद्वार पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराकर, मानवता की मिसाल पेश की। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि रूपकिशोर पुत्र बलदेव सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रियंका मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अलंकरण समारोह

0

धामपुर के प्रियंका मॉर्डन स्कूल में अलंकार समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह स्कूल के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस समारोह की मुख्य अतिथि ज्योती राणा रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस समारोह में छात्र छात्राओं को विशेष प्रकार के स्कूल के अनुशासन एवं, खेल क्रीड़ा से संबंधित दायित्व सौंपे जाते है। इस कार्यक्रम के दौरान हैड गर्ल, श्रुति राणा। हैड बॉय, आदित्य चौहान। उप हैड गर्ल, जानवी सिंह एवं उप हैड बॉय, सिद्धान्त राणा। प्रबंधन समीति के अध्यक्ष प्रिया सिंह। वाद विवाद प्रतियोगिता के अध्यक्ष, माही सचदेवा। विज्ञान क्लब के अध्यक्ष, वैष्णवी सिंह एवं अन्य बहुत से दायित्व ज्योति राणा ने इन छात्र छात्राओं को सौंपे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा इस प्रकार के प्रशासनिक जिम्मेदारी छात्र छात्राओं में रचनात्मक प्रवृत्ति एवं उनके कौशल को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डी एस नेगी ने कहा, हमारा विद्यालय छात्र छात्राओं के चौमुखी प्रतिभा के विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। और इस प्रकार की जिम्मेदारियाँ उनके भविष्य में विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता में सहायक होती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रीता राणा। मोहित। नवनीत। विक्रांत। दिवाकर त्यागी। हेमा सिंह। सलोनी। सरिता। राजीव चौहान। तबरेज खान सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बिल्डोजर से गिराया गया

0

स्योहारा में ठाकुरद्वारा मार्ग पर शिकायत कर्ताओं की शिकायत के बाद, पी डब्ल्यू डी विभाग ने नगरपालिका एवं राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बिल्डोजर से गिराया गया। पी डब्ल्यू डी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, सरकार द्वारा जारी आदेशों के क्रम में सरकारी संपत्तियों पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है। जिसके चलते ठाकुरद्वारा मार्ग पर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया है। बची हुई जगह पर स्वामी ने एक दो दिन का वक्त मांगा है।
स्योहारा से नजम सिद्दीकी की रिपोर्ट।