प्रियंका मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अलंकरण समारोह

0
15

धामपुर के प्रियंका मॉर्डन स्कूल में अलंकार समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह स्कूल के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस समारोह की मुख्य अतिथि ज्योती राणा रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस समारोह में छात्र छात्राओं को विशेष प्रकार के स्कूल के अनुशासन एवं, खेल क्रीड़ा से संबंधित दायित्व सौंपे जाते है। इस कार्यक्रम के दौरान हैड गर्ल, श्रुति राणा। हैड बॉय, आदित्य चौहान। उप हैड गर्ल, जानवी सिंह एवं उप हैड बॉय, सिद्धान्त राणा। प्रबंधन समीति के अध्यक्ष प्रिया सिंह। वाद विवाद प्रतियोगिता के अध्यक्ष, माही सचदेवा। विज्ञान क्लब के अध्यक्ष, वैष्णवी सिंह एवं अन्य बहुत से दायित्व ज्योति राणा ने इन छात्र छात्राओं को सौंपे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा इस प्रकार के प्रशासनिक जिम्मेदारी छात्र छात्राओं में रचनात्मक प्रवृत्ति एवं उनके कौशल को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डी एस नेगी ने कहा, हमारा विद्यालय छात्र छात्राओं के चौमुखी प्रतिभा के विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। और इस प्रकार की जिम्मेदारियाँ उनके भविष्य में विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता में सहायक होती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रीता राणा। मोहित। नवनीत। विक्रांत। दिवाकर त्यागी। हेमा सिंह। सलोनी। सरिता। राजीव चौहान। तबरेज खान सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।