सैकड़ों भाजपाइयों ने भड़काऊ टिप्पणी पर थाना चांदपुर में किया जोरदार प्रदर्शन

    0
    22

    चांदपुर में भाजपा नेता कपिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने, ग्राम प्रधान बीबीपुरा की भड़काऊ टिप्पणी पर, थाना चांदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। थाना अध्यक्ष के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। आरोपी ग्राम प्रधान पर हुआ मुकदमा दर्ज।
    दरअसल, भाजपा नेताओं का कहना है कि ग्राम प्रधान फिरोज आलम उर्फ बबलू हिंदू भावनाओं के विरुद्ध कार्य कर रहा है। जिस स्थान पर मेला लगता आया है। परंपरागत उसी स्थान पर मेला लगवाने के लिए, प्रधान हठधर्मिता करते हुए मना कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह से मिले, तथा आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। ब्लाक प्रमुख पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी ने कहा, कि जाहर दीवान एवं छड़ी का मेला हिंदू आस्था का प्रतीक है। इसमें दर्जनों गांव के लोग प्रसाद चढ़ाते हैं तथा मन्नत मांगते हैं। इस मेले को एक ही स्थान पर लगाया जाता है। स्थान परिवर्तन नहीं किया जाता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ग्राम बाष्टा में लगने वाला मेला परंपरागत है। किसी भी दशा में स्थान परिवर्तन नहीं किया जाएगा। नई परंपरा को जन्म नहीं लिया जाएगा। उधर मौके की नजाकत को देखते हुए थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने, आरोपी ग्राम प्रधान फिरोज आलम उर्फ बबलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल चौधरी। कपिल गोयल। मनजीत चौधरी। चंचल ढाका। पवन कुमार आजाद त्यागी। राकेश सभासद। गौरव लांबा। विधानसभा संयोजक, विकसित चौधरी। मंडल अध्यक्ष, विशेष चौधरी। दिनेश चौधरी। मनोज गुर्जर। आजाद त्यागी। सुनील जाटव। सौरभ तोमर। प्रशांत शर्मा। दिग्विजय सिंह। राजीव सिंह। विनीत लंबा। वीरेंद्र राजपूत। गौरव चौहान। अमित अग्रवाल सोनू। सुमित नारायण अग्रवाल अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल आदि उपस्थित रहे।
    बाइट भाजपा नेता कपिल चौधरी।

    Leave a Reply