रविवार, मई 4, 2025
होम ब्लॉग पेज 48

एम क्यू इंटर कॉलेज में लगा ऐतिहासिक वर्क स्वास्थ्य मेला

0

स्योहारा में ख़राब मौसम के बावजूद एम क्यू इंटर कॉलेज में वर्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। वर्क स्वास्थ्य मेला में विभिन्न क्षेत्र के क्वालीफाईड डाक्टरों ने लगभग 300 लोगों का नि शुल्क परामर्श। नि शुल्क चैक अप। नि शुल्क दवाईयां आदि सेवाएं प्रदान की। वर्क स्वास्थ्य मेला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की भी सुविधा रखी गयी। जिसमें दानिश चौधरी। प्रिंस राणा। विकास शर्मा। काशिफ सहित लगभग 62 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट भेंट करके सम्मानित किया गया। वर्क बिजनौर चैप्टर के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्क संस्था द्वारा ज़िले में शर्बत शिविर। जनता रसोई। वृक्षारोपण। होली मिलन समारोह। ईद मिलन समारोह। सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह। चिकित्सा शिविर। रक्तदान शिविर जैसे अनेकों कार्यक्रम आए दिन आयोजित होते रहते हैं। वर्करों में डॉ नोमान मारूफ। खुर्शीद। अनस। शादमान। शौकीन। मौहम्मद कैफ़। सईद ज़ैदी आदि ने वर्क स्वास्थ्य मेला के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। वर्क स्वास्थ्य मेला में डॉक्टर वसीम अंसारी। डॉक्टर शीबा। डॉक्टर अरशद। डॉक्टर फरहान ज़ैदी। डॉक्टर फरहान अनवर। डॉक्टर जुनैद ज़ैदी। डॉक्टर शहज़ाद अली। डॉक्टर काशिफ़। डॉक्टर सरताज आदि चिकित्सक वर्क स्वास्थ्य मेला में उपस्थित रहे ।

हनी ट्रैप के जरिए पुरुषों को फंसाने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संभल में हनी ट्रैप के जरिए पुरुषों को फंसाने वाली, दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद, दोनों महिलाओं का न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू के पद पर तैनात हैं। संभल सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया,,,,,,,बाइट।
वहीं पंजू सराय पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया, कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को धारा 384 एवं 389 में कानूनी कार्रवाई करते हुए, न्यायालय भेजा गया है। पूरे मामले की अभी विवेचना चल रही है, और दर्ज एफआईआर की विवेचना करते हुए, रंगदारी मांगने एवं हनीट्रैप में फंसाने के चलते दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

धामपुर कोतवाल ने किया ऐसा काम जिसे देख लोग हो रहे प्रभावित

0

धामपुर में जब कोतवाल अनुज कुमार तोमर धामपुर पुलिस बल के साथ नगीना हाईवे 74 पर कावड़ियों की, सुरक्षा के लिए गस्त कर रहे थे। तब उन्हें हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे, थक चुके पिता पुत्र मिले। उन्हें कांवड़ लेकर बरेली जाना है। उनसे चला नहीं जा रहा था। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने दोनों को अपनी सरकारी जीप में बैठाया, और उनकी कांवड़ को खुद अपने कंधों पर लेकर धामपुर पहुंचे। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने दोनों पिता पुत्र को धामपुर थाने की सीमा तक छुड़वाया। कोतवाल अनुज कुमार तोमर की इस समाज सेवा और धार्मिक सेवा से लोग प्रभावित हैं। कोतवाल अनुज कुमार तोमर का इस संबंध में वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

गुलदार के हमले से तीन बच्चों सहित आठ घायल

नजीबाबाद नगर की आबादी से जुड़े दरियापुर में गुलदार के हमले से, तीन बच्चों सहित आठ घायल हो गए। वन विभाग ने लकड़बग्घा होने का दावा किया है। ग्राम पंचायत में शेखपुर गढ़ की दरियापुर आबादी क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ियों में रह रहे। खानाबदोश परिवारों पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रम्या आर। सीओ गजेंद्र पाल सिंह। नायब तहसीलदार और दरोगा राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया, कि गुलदार शावक द्वारा उनपर हमला किया गया। हमले में घायल हैदर अली। रामसमुझ। सीताराम। सतीश। अनीस से एसडीएम ने घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने गुलदार के हमले से छह वर्षीय चांदनी, चार वर्षीय गोलू और 13 वर्षीय रूबी से घटना की जानकारी की।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने पर जहाँ सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया

0

स्योहारा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक नासिर चौधरी के आवास पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने पर जहाँ सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। तो वहीं कहा गया कांग्रेस हमेशा सत्य की राह पर चलती है। इसी का प्रमाण है आज राहुल जी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहत दी गई है। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष फ़हीम उर्रहमान आरटीआई जिलाध्यक्ष रिफाकत चौधरी डॉ यगदत गौड़ फैज़ान मिर्ज़ा आसिफ़ कुरेशी इंतखाब आलम सहित भारी संख्या में कांग्रेसी रहै मौजूद।

शेरकोट खो बैराज डाक बंगले पर यातायात हेलमेट के संबंध को लेकर शेरकोट थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया गया बैठक का आयोजन

शेरकोट खो बैराज डाक बंगले पर, कुवर संजय गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में यातायात हेलमेट के संबंध को लेकर, बैठक का शेरकोट थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे, यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान थाना प्रभारी शेरकोट किरनपाल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय खो बैराज पर, नगर के गणमान्य लोगों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी ठाकुर कुवंर सजय गहलौत उपस्थित रहे। कुंवर ठाकुर संजय गहलोत ने बताया कि जैसे कि हर मां बाप, अपने बच्चों का पालन पोषण कर, उसको पढ़ा लिखा कर अच्छा बनाने का कार्य करता है। उसी क्रम से अपने बच्चों को घर से बाहर जब भी, मोटरसाइकिल लेकर निकले तो, उनको हेलमेट लगाकर अवश्य भेजें। यातायात सप्ताह बैठक में वरिष्ठ नेता भाजपा कामेश्वर राजपूत। आंचल चौहान। बिट्टू चौहान। प्रदीप कुमार यादव। रणजीत सिंह दारा। पंडित कृष्ण कुमार कौशिक। शाहनवाज खान। हुजैफा अहमद। डॉक्टर नईमुद्दीन। खालिद खान। सफाकत एस भारती सहित समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

जनपद बिजनौर में लगातार गुलदारो के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हुआ हे हाहाकार

बिजनौर जनपद में लगातार गुलदारो के आतंक से, ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। किसान संगठनों द्वारा वन विभाग और जिले के प्रशासन से जनपद को गुलदार मुक्त किए जाने की मांग की जा रही है। उसी कड़ी में समाजवादी पार्टी द्वारा, कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन को, अपना समर्थन दिया गया और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर, जनपद को जल्द से जल्द गुलदार मुक्त किए जाने की मांग की गई। आपको बता दें कि जनपद बिजनौर में आदमखोर गुलदारो से अब तक 13 लोगों की मौते हो चुकी हैं। आदमखोर गुलदार हर रोज किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं, तो वहीं गुलदारो के हमले में अब तक दर्जनों से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। उसी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया, और जिला अधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। और जनपद को गुलदार मुक्त किए जाने की मांग की। साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक ने आगामी विधानसभा सत्र में आदमखोर गुलदारो का मुद्दा सदन में उठाने की बात कही।

भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित कार्यालय पर, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता हेतु की गई बैठक आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित कार्यालय पर, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता हेतु, क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली तीनो लोक सभाओ की, एक संयुक्त बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता, और क्लस्टर प्रभारी विजय शिवहरे के संचालन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक को संबोधित कर, सफलता हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देकर, रणनीति तैयार की, साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए, केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को जन जन तक, पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है, और कार्यकर्ता के मनोबल, निष्ठा पूर्ण भाव से ही भाजपा प्रत्येक चुनाव जीतती है। और मिशन 2024 को पूरा करने में प्रत्येक कार्यकर्ता का अहम योगदान रहेगा, और उत्तर प्रदेश में प्रत्येक सीट पर भाजपा पुनः जीतकर इतिहास रचेगी, और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर जाकर मजबूत करने के लिए, और पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया। पूर्ण निष्ठा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से सफलता हेतु मंत्र दिया गया।

धामपुर में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड अल्हैपुर धामपुर के डवाकरा हॉल में किया गया आयोजित

धामपुर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड अल्हैपुर धामपुर के डवाकरा हॉल में मृत्तिका, अमृत कलश हेतु मिट्टी संग्रह करने के लिए। विकास खण्ड के 97 ग्राम प्रधानों के साथ कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार राणा का, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तथा खण्ड विकास अधिकारी त्रिलोक चन्द द्वारा, ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने आज़ादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के समापन समारोह में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में कर्तव्यपथ पर, स्थापित होने वाली अमृत वाटिका हेतु, विकास खण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत से मिट्टी एकत्रित करने हेतु, प्रत्येक ग्राम प्रधान को 2 2 मृत्तिका कलश भेंट किए, तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत से आये, इन मृतिका कलश में आयी मिट्टी को विकास खण्ड स्तर से जनपद, व उसके बाद एक कलश की मिट्टी लखनऊ और दूसरे कलश की मिट्टी दिल्ली में, अमृत वाटिका हेतु भेजे जाने की बात कही। उन्होनें वीर शहीदों को नमन करते हुए बताया, कि विकास खण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में उस ग्राम पंचायत के वीर शहीद के नाम पर, उनको श्रद्धाजलि देते हुए 9 अगस्त 2023 को शिलाफलकम् का लोकार्पण किया जायेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने वीर शहीदों को नमन करते हुए, मेरी माटी मेरा देश, अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए, सभी से राष्ट्रप्रेम के इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह। खण्ड विकास अधिकारी त्रिलोक चन्द। एडीओ पंचायत नसीम अहमद। ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार। विरेन्द्र कुमार तथा तकनीकी सहायक पंकज शर्मा। हितेश कुमार। मनोज कुमार। ग्राम प्रधान अध्यक्ष, संध्या चौहान। अशोक कुमार सहित सभी ग्राम प्रधान व वैभव चौहान। खेम सिंह। नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।

जलीलपुर में डॉग स्क्वायड टीम ने दिखाया ट्रायल

जलीलपुर स्थित सीतामठ पुलिस चौकी पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम। डॉग स्क्वायड टीम ने व्यापारियों, समाजसेवीयों एवं पत्रकारों को चौकी में बुलाकर लोगों को ट्रायल करके दिखाया। और जानकारी देकर लोगो को जागरूक भी किया। ट्रायल में चौकी प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने मोबाइल का कवर छिपाया, और बाद मे डॉग स्क्वायड टीम द्वारा मोबाइल की कवर को खोज कर लाया गया। सीतामठ पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि, डॉग स्क्वाड टीम द्वारा कठिन से कठिन केस को भी आसानी से हल किया जा सकता है। और उन्होंने सभी लोगों को महिला सशक्तिकरण के बारे में लोगो को जानकारी दी। एवं व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। इस मौके पर महान दल कार्यकर्ता कमल सैनी। धर्मेंद्र सिंह। मोनू कुमार। नदीम अहमद। अकरम खान। दीपक अग्रवाल। नदीम अहमद। धर्मपाल सैनी। वसीम अहमद। गौरव कुमार। आलम फरीदी। यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।