गुलदार के हमले से तीन बच्चों सहित आठ घायल

0
19

नजीबाबाद नगर की आबादी से जुड़े दरियापुर में गुलदार के हमले से, तीन बच्चों सहित आठ घायल हो गए। वन विभाग ने लकड़बग्घा होने का दावा किया है। ग्राम पंचायत में शेखपुर गढ़ की दरियापुर आबादी क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ियों में रह रहे। खानाबदोश परिवारों पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रम्या आर। सीओ गजेंद्र पाल सिंह। नायब तहसीलदार और दरोगा राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया, कि गुलदार शावक द्वारा उनपर हमला किया गया। हमले में घायल हैदर अली। रामसमुझ। सीताराम। सतीश। अनीस से एसडीएम ने घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने गुलदार के हमले से छह वर्षीय चांदनी, चार वर्षीय गोलू और 13 वर्षीय रूबी से घटना की जानकारी की।