एम क्यू इंटर कॉलेज में लगा ऐतिहासिक वर्क स्वास्थ्य मेला

    0
    21

    स्योहारा में ख़राब मौसम के बावजूद एम क्यू इंटर कॉलेज में वर्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। वर्क स्वास्थ्य मेला में विभिन्न क्षेत्र के क्वालीफाईड डाक्टरों ने लगभग 300 लोगों का नि शुल्क परामर्श। नि शुल्क चैक अप। नि शुल्क दवाईयां आदि सेवाएं प्रदान की। वर्क स्वास्थ्य मेला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की भी सुविधा रखी गयी। जिसमें दानिश चौधरी। प्रिंस राणा। विकास शर्मा। काशिफ सहित लगभग 62 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट भेंट करके सम्मानित किया गया। वर्क बिजनौर चैप्टर के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्क संस्था द्वारा ज़िले में शर्बत शिविर। जनता रसोई। वृक्षारोपण। होली मिलन समारोह। ईद मिलन समारोह। सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह। चिकित्सा शिविर। रक्तदान शिविर जैसे अनेकों कार्यक्रम आए दिन आयोजित होते रहते हैं। वर्करों में डॉ नोमान मारूफ। खुर्शीद। अनस। शादमान। शौकीन। मौहम्मद कैफ़। सईद ज़ैदी आदि ने वर्क स्वास्थ्य मेला के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। वर्क स्वास्थ्य मेला में डॉक्टर वसीम अंसारी। डॉक्टर शीबा। डॉक्टर अरशद। डॉक्टर फरहान ज़ैदी। डॉक्टर फरहान अनवर। डॉक्टर जुनैद ज़ैदी। डॉक्टर शहज़ाद अली। डॉक्टर काशिफ़। डॉक्टर सरताज आदि चिकित्सक वर्क स्वास्थ्य मेला में उपस्थित रहे ।

    Leave a Reply