जलीलपुर में डॉग स्क्वायड टीम ने दिखाया ट्रायल

0
54

जलीलपुर स्थित सीतामठ पुलिस चौकी पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम। डॉग स्क्वायड टीम ने व्यापारियों, समाजसेवीयों एवं पत्रकारों को चौकी में बुलाकर लोगों को ट्रायल करके दिखाया। और जानकारी देकर लोगो को जागरूक भी किया। ट्रायल में चौकी प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने मोबाइल का कवर छिपाया, और बाद मे डॉग स्क्वायड टीम द्वारा मोबाइल की कवर को खोज कर लाया गया। सीतामठ पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि, डॉग स्क्वाड टीम द्वारा कठिन से कठिन केस को भी आसानी से हल किया जा सकता है। और उन्होंने सभी लोगों को महिला सशक्तिकरण के बारे में लोगो को जानकारी दी। एवं व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। इस मौके पर महान दल कार्यकर्ता कमल सैनी। धर्मेंद्र सिंह। मोनू कुमार। नदीम अहमद। अकरम खान। दीपक अग्रवाल। नदीम अहमद। धर्मपाल सैनी। वसीम अहमद। गौरव कुमार। आलम फरीदी। यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply