नगर पालिका अध्यक्ष बिजनौर इंदिरा सिंह द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जागरूकता रैली को स्थानीय नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा रैली के साथ पैदल मार्च भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के गुणवत्तापूर्वक संचालन से संचारी रोगों पर नियंत्रण स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई है, और रोगों के फैलाव पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका है, उन्होंने निर्देश दिए कि विगत अभियान की भांति 05 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाले इस अभियान को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुसार सम्पन्न कराएं, ताकि जनसामान्य में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता और सतर्कता पैदा की जा सके, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री जी के स्तर से भी होती है, अतः उपरोक्त अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक स्तर अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोग एवं वैक्टर जनित रोग के बचाव व सावधानी के बारे में निरंतर प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें तथा अभियान को पूर्णतः सफल बनाने में किसी भी स्तर से लापरवाही न बरतें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।