जलीलपुर के खानपुर बाजार में उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की बैठक का आयोजन किया गया, संगठन के बिजनौर जिलाध्यक्ष व मुख्य अतिथि कपिल सर्राफा का व्यापारियो ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
दरअसल ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर खादर बाजार स्थित सरकारी स्कूल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंच के माध्यम से खानपुर व्यापार संगठन के पदाधिकारियो की घोषणा की गई व कार्यकारिणी में नए सदस्य बनाए गए, उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के बिजनौर जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफा ने सभी खानपुर खादर के व्यापारियों व पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष ने सभी वर्गों के व्यापारियो के साथ संगठित होकर चलने व व्यापारियों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। जिला मंत्री हिमांशु शर्मा व जलीलपुर नगर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने संगठन में नए पदाधिकारी व नए सदस्य जोडने व संगठन को मजबूत करने की व्यापारियो से अपील की। कार्यकारिणी में खानपुर खादर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मंसूर अली को सौंपी गई है, मंसूर अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के लिए पूरी ईमानदारी के साथ बिना किसी जाति भेदभाव के छोटे बडे़ व्यापारियो को साथ लेकर कार्य करूंगा, और अपने संगठन को पूरी मजबूती के साथ सही ढंग से चलाऊंगा, बैठक में जिला मंत्री हिमांशु शर्मा, जलीलपुर नगर अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मंसूर अली, नफीस अहमद, रफीक, लईक, डॉक्टर खुर्शीद, इसराकुल हक, मुकेश, प्रमोद सैनी, मनोज सैनी, योगेश सैनी, राजेंद्र सिंह, अहमद हसन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
जलीलपुर से मौहम्मद शाहीद की रिपोर्ट।