शाहजहांपुर में 15 दिन की जिंदा नवजात बच्ची को नदी किनारे मिट्टी में किया दफन। नदी के पास से एक बच्चा गुजार रहा था तभी बच्ची की रोने की आवाज सुनी, पास जाकर देखा तो बच्ची का एक हाथ मिट्टी से बाहर निकल रहा था, और हाथ का पंजा नोचा गया था, उसमें से खून भी निकल रहा था। बच्चे ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मिट्टी के अंदर से निकाला और इलाज के लिए तुरंत राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया, सीएचसी प्रभारी डॉ.नितिन सिंह ने बताया कि बच्ची 10 से 15 दिन की लग रही है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, बच्ची के मुंह और नाक में मिट्टी भरी हुई थी, यहां से उसे राजकीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बच्ची को दफनाने वाले का पता लग सके। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि बच्ची 15 दिन की लग रही है, बच्ची को गड्ढे से निकालकर पहले सीएचसी भेजा और उसके राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है, ये जानकारी नहीं हो पाई है कि बच्ची को किसने दफनाया था, फिलहाल, बच्ची का इलाज चल रहा है। आसपास क्षेत्र में स्थित अस्पतालों में भी दिखवाया जाएगा कि कहां-कहां 15 दिन के अंदर बच्ची का जन्म हुआ है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट।