हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

0
419

जनपद बिजनौर में दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दरअसल भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। जब भगवान राम अयोध्या वापस पहुँचे  थे तो अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर पूरे अयोध्या को रोशनी से सराबोर कर दिया था। भगवान श्री राम के वनवास पूरा कर अयोध्या पहुंचने  की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व दीपावली के अवसर पर दिन में लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग बाज़ार में मिट्टी के दीपक, कंडील और पटाखों की खरीदारी करते नज़र आये। इसके उपरांत शाम के समय घरो में माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत जमीन से लेकर आसमान तक रोशनी में सराबोर दिखा, बाजारो में भी देर रात तक रौनक रही, लोगो ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया, आतिषबाजी को लेकर बच्चो में खासा उत्साह देखने को मिला, बच्चो के साथ साथ बड़ो ने भी खूब आतिशबाजी की।

Leave a Reply