सशक्तिकरण और नारी सम्मान के लिये किया जागरूक

0
364
जनपद बिजनौर के स्योहारा में नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और नारी सम्मान के लिये मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए एस आई मीनाक्षी गुप्ता ने शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और स्वाभिमान के लिए अभियान मिशन शक्ति चलाया जा रहा है जिसका मकसद पुलिस विभाग द्वारा गांव-गांव पहुँचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाना है।
इसी क्रम में स्योहारा के मोहल्ला शेखान में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वायड की इंचार्ज उप निरीक्षक मीनाक्षी गुप्ता ने स्कूल की छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा उनको शासन द्वारा जारी वूमेन हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एस आई मीनाक्षी गुप्ता व महिला पुलिसकर्मी दीपा, आंचल, जॉनी चाहल, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह व सुनील कुमार उपस्थित रहे।