बिजनौर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के शासन के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने सादी वर्दी में बाइक पर सवार होकर शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया, शुक्रवार को सड़क सुरक्षा बैठक में हादसों को रोकने के लिए निर्देश दिए गए थे, एएसपी संजीव बाजपेई ने यातायात प्रभारी रवि नैन के साथ शहर के कई पेट्रोल पंपों का दौरा किया। एएसपी सिटी ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बैठक में नियम की जानकारी दी गई थी, अब नियम का पालन न करने वाले पंप संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला आपूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी इस बारे में पत्र भेजा जाएगा। जांच के दौरान 3 पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के उनकी बाइक में पेट्रोल भर दिया गया, और किसी ने भी उन्हें नहीं पहचाना।
बिजनौर से निरज कुमार की रिपोर्ट।