रालोद ने चलाया संवाद एवं सदस्यता अभियान

0
274

नजीबाबाद में युवा राष्ट्रीय लोकदल द्वारा युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें युवा वर्ग के लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर श्री सचिन अहलावत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा हमेशा किसान पिछड़ा, गरीब, मजदूर एवं छात्रों को इंसाफ दिलाने की रही है। जहां भी किसान का उत्पीडन देश में होगा वहां राष्ट्रीय लोकदल सबसे आगे खड़ी नजर आयेगी। उन्होंने बताया कि चैधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसान की आवाज को बुलंद किया है और आज जयंत चैधरी भी किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।