बुलंदशहर में लापता 18 माह के मासूम का शव संदूक में रजाई के नीचे छिपा मिला, हत्या आरोपी पड़ोसी लापता बच्चे की तलाश में परिजनों के साथ लगा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस हत्या आरोपी अंकुश से पूछताछ कर रही है।
दरअसल बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के नित्यानंदपुर नंगली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 1.5 वर्षीय मासूम माधव की हत्या कर दी गई और उसके शव को एक संदूक में रजाई के नीचे छिपा दिया गया, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या आरोपी, वारदात के बाद परिजनों के साथ बच्चे की तलाश में जुटा हुआ था, जिससे कि किसी को उस पर शक न हो, पुलिस ने शक होने पर अंकुश के घर तलाशी की तो संदूक के अंदर रजाई के नीचे से मासूम माधव का शव बरामद हुआ, पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी अंकुश को हिरासत में लेकर जांच शरू करदी है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।