बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के श्यामी वाला गांव में हुई अशोक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया है, जांच में पता चला कि मां ने ही अपने बेटे की हत्या की थी, पूछताछ में मुन्नी देवी ने बताया कि उसका बेटा अशोक अविवाहित था और नशे का आदी था, नशे की हालत में वह अक्सर घर वालों के साथ अभद्रता और मारपीट करता था। महिला ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ समय पहले अशोक ने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया था, लोक लज्जा के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी, घटना 7 अगस्त की रात को हुई। मुन्नी देवी के पति रात करीब 8 बजे खाना खाकर सो गए थे, उसका बड़ा बेटा और पुत्रवधू भी अपने घर में सोने चले गए थे, रात लगभग 11 बजे अशोक नशे की हालत में घर आया, उसने एक बार फिर अपनी मां के साथ अनैतिक कृत्य करने का प्रयास किया। इसी घटना से आहत होकर मुन्नी देवी ने रात सोते समय अशोक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी, बाद में उसने भ्रमित करने के लिए शोर मचा दिया कि कोई दीवार फांदकर अंदर आया और हत्या कर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी महिला को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
बिजनौर से निरज कुमार की रिपोर्ट।