अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उत्साह वर्धन के लिए कोयले से एक अनोखी कला कृति तैयार की है, यह कलाकृति उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई सी सी महिला विश्व कप के फाइनल मैच से पहले बनाई है, जिसमें उन्होंने टीम की जीत की कामना की है, जुहैब खान ने दीवार पर 6 फीट ऊंचा यह चित्र कोयले से उकेरा है, इसमें उन्होंने महिला टीम इंडिया की मेहनत, जजबे और देश के गौरव को सजीव रूप से दर्शाया है, जुहैब खान ने इस कलाकृति के माध्यम से संदेश दिया है कि भारत विश्व कप जीते और महिला शक्ति की विजय हो। उनकी यह अनूठी कला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, लोग जुहैब के जजबे और देशप्रेम की सराहना कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट।