महिलाओ को हेल्पलाइन नम्बरो की दी गयी जानकारी

0
300
रेहड़ मे नारी सशक्तीकरण के अंतर्गत सादकपुर इंटर कॉलिज में पुलिस की ओर से महिलाओ को हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी दी गयी। साथ ही महिलाओ व किशोरियों को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत इंटर कॉलेज सादकपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने महिलाओ व किशोरियों को समझाते हुए कहा की महिला सुरक्षा को लेकर शासन बहुत संवेदन शील है। इसके लिए सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क बनायी गयी है जहां महिला पुलिस कर्मी तैनात रहती है महिलाए वहां  बिना झिझक अपनी समस्या बता सकती है। इस दौरान सीओ सुनीता दहिया ने बताया की यदि आप कही अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैतो 1080,112,181 आदि  हेल्पनम्बरो पर फोन कर सकती है। सूचना मिलते ही तत्काल आपको सुरक्षा उपलब्ध करायी जाएगी। यदि कोई आपको परेशान करता है तो छुपाए नही तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस के साथ साझा करें ताकि आपको सुरक्षा दी जा सके। महिला आरक्षी प्रीति तोमर तथा निक्की रानी ने भी महिलाओ के साथ अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पूरन सिंह, विजयपाल सिंह तथा दर्जनो महिलाये व किशोरियों के साथ ही रेहड़ थानाध्यक्ष  पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply