धामपुर की बड़ी मंडी में सोमवार सुबह जगन्नाथ हरप्रसाद फर्म के मालिक संजय अग्रवाल की दुकान में चोरी का प्रयास हुआ, रविवार रात दुकान बंद करने के बाद संजय अग्रवाल अपने घर चले गए थे, सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बगल में स्थित सीढ़ियों के रास्ते से चोरों ने दुकान में प्रवेश करने का प्रयास किया, चोरों ने दुकान में घुसने के लिए कुंबल का इस्तेमाल किया। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, व्यापारी संजय अग्रवाल चोरी किये गए सामान का आकलन कर रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।